Skip to main content

Uttar Bharatiya Swarnkar (Sonar) Vikas Mandal

Uttarbharat goldsmith’s Development Association Mumbai

July 18, 2026 / Comments (0)

Uncategorized

North Indian Goldsmiths' Development Association, Mumbai



आज समाज के वरिष्ठ एवं सम्माननीय सदस्य श्री रामनाथ सोनी जी (भांडुप) से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संस्था द्वारा दिनांक 13 जून 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों को आमंत्रित करने के क्रम में संस्था के *अध्यक्ष श्री अयोध्या प्रसाद सेठ जी, संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष श्री हरिनाथ सेठ जी, कमेटी सदस्य एवं सलाहकार श्री नारायण सेठ जी तथा श्री राकेश वर्मा जी* ने उनके निवास स्थान पर जाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर श्री रामनाथ सोनी जी ने संस्था की प्रगति एवं समाज के उत्थान के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान किए तथा संस्था के प्रति अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रम हेतु ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का सहयोग प्रदान किया।
उनका यह योगदान एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उत्तर भारतीय स्वर्णकार सोनार विकास मंडल परिवार उनकी उदारता, स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु प्रदान करें तथा उनका स्नेह एवं आशीर्वाद समाज को सदैव प्राप्त होता रहे।
सादर आभार।
*उत्तर भारतीय स्वर्णकार सोनार विकास मंडल, मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑