उत्तर भारतीय स्वर्णकार सोनार विकास मंडल, मुंबई द्वारा समाजसेवा एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर एमबीबीएस के छात्र श्री नितीन कृष्ण कुमार सोनी जी की शैक्षणिक फीस हेतु ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
संस्था द्वारा आयोजित विशेष साधारण सभा (SGM) में सहायता राशि का चेक उनके पिता श्री कृष्ण कुमार सोनी जी को सौंपा गया।
संस्था का यह प्रयास विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की राह को सशक्त बनाने की दिशा में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।
संस्था श्री नितीन कृष्ण कुमार सोनी जी के उज्ज्वल भविष्य, उत्कृष्ट शैक्षणिक सफलता एवं एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करने की हार्दिक मंगलकामना करती है।
