Skip to main content

Uttar Bharatiya Swarnkar (Sonar) Vikas Mandal

Uttarbharatiya membership Samiti

July 18, 2026 / Comments (0)

Uncategorized

*उत्तर भारतीय स्वर्णकार सोनार विकास मंडल, मुंबई*

*आदरणीय सदस्यगण,*

हाल ही में सदस्यता अभियान के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि कई सदस्यों ने आजीवन सदस्यता शुल्क जमा किया है, लेकिन उनके रिकॉर्ड अधूरे हैं अथवा उनका मोबाइल नंबर, पता आदि बदल चुके हैं। कुछ सदस्यों को अभी तक सदस्यता कार्ड भी प्राप्त नहीं हुआ है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि 13 जून 2026 के कार्यक्रम में आते समय अपना *पासपोर्ट साइज फोटो तथा आजीवन सदस्यता रसीद* की फोटोकॉपी साथ लेकर आएं।

कार्यक्रम स्थल पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसमें अपना पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरकर निर्धारित काउंटर पर जमा कर दें, ताकि संस्था के रिकॉर्ड को अपडेट किया जा सके और भविष्य में संस्था की सभी सूचनाएं एवं सुविधाएं आप तक समय पर पहुंच सकें।

*नोट*: *यदि कोई सदस्य पहले से ही फॉर्म भरकर कार्यक्रम में ला सकता है, तो कृपया भरा हुआ फॉर्म निर्धारित काउंटर पर जमा करें, जिससे समय की बचत होगी और कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगा*।

आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।

*कार्यकारिणी समिति*

उत्तर भारतीय स्वर्णकार सोनार विकास मंडल, मुंबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑