Skip to main content

Uttar Bharatiya Swarnkar (Sonar) Vikas Mandal

Respected brothers of the respected goldsmith community

July 18, 2026 / Comments (0)

Uncategorized

आदरणीय स्वर्णकार समाज के सम्मानित बंधुओं,

दिनांक 05 जून 2026 को विट्ठलवाड़ी एवं कल्याण क्षेत्र के समाज के सम्माननीय सदस्यों *श्री दीपू वर्मा जी, श्री अनिल सोनी जी, श्री रविंद्र सोनार जी, श्री बसंत लाल सोनी जी एवं श्री राजेंद्र जी* का हमारे निवास स्थान पर स्नेहपूर्ण आगमन हुआ। उनके इस आत्मीय सुदीक्षा भेंट एवं सम्मान से मैं अत्यंत अभिभूत और भावुक हूं।

उनके आगमन का उद्देश्य केवल नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सम्मान करना ही नहीं था, बल्कि संस्था के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और सहयोग की भावना को व्यक्त करना भी था। उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि वे संस्था के प्रत्येक सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्य में तन, मन और धन से सहयोग करते हुए समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मैं इन सभी सम्मानित समाज बंधुओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। आपका यह स्नेह, विश्वास और समर्थन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। यही एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो समाज को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

आइए, हम सभी मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज का निर्माण करें।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है, और हमारी एकता ही हमारा भविष्य।

सादर आभार एवं शुभकामनाओं सहित,

आपका

*अयोध्या प्रसाद सेठ*

*अध्यक्ष*

*उत्तर भारतीय स्वर्णकार सोनार विकास मंडल, मुंबई*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

↑